TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, 4 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

मुख्य समाचार: TN9 ऊधम सिंह नगरः उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में मंगलवार को भीषण हादसा हुआ।
यहां डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हुई है।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 ऊधम सिंह नगरः उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में मंगलवार को भीषण हादसा हुआ। यहां डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हुई है। जबकि डंपर चालक मौके पर फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा सुल्तानपुर पट्टी के
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
गांव रामजीवनपुर में हुई है। यहां मंगलवार को तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। इस दौरान टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया।
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि बाइक सवार मंगलवार को अपने किसी रिश्तेदार के घर बन्नाखेड़ा जा रहा था। इसी बीच यह हादसा हुआ है। हादसे में मृतक की पहचान सोमपाल (55) निवासी गांव
बगढ़खां अजीमनगर रामपुर के रूप में हुई है। सूत्रों के मुताबिक सोमपाल पेशेवर किसान था। उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं। वहीं, सोमपाल की मौत के बाद चार बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। परिवार में मातम छाया हुआ है। इसके अवाला पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • इसके अवाला पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है।
  • परिवार में मातम छाया हुआ है।
  • वहीं, सोमपाल की मौत के बाद चार बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।