HomeNationalहल्द्वानी: ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की दर्दनाक मौत, वन...

हल्द्वानी: ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की दर्दनाक मौत, वन विभाग और रेलवे अधिकारियों में झड़प

Date:

TN9 हल्द्वानी : लालकुआं तराई पूर्वी वन प्रभाग के गौला रेंज क्षेत्र में एक हाथी की रेलवे पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद वन विभाग और रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

हादसे में मृत नर हाथी की उम्र लगभग 20 साल बताई जा रही है। पशु चिकित्सकों का एक विशेष पैनल मृत हाथी का पोस्टमार्टम कर रहा है। मौके पर उप प्रभागीय वनाधिकारी अनिल जोशी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वन अधिकारियों के मुताबिक हाथी की मौत ट्रेन से टकराने की वजह से हुई है, मामले की जांच की जा रही है। हाथी की मौत के संबंध में ट्रेन के लोको पायलट के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि इसी जगह पर पहले भी एक मादा हाथी की मौत हो चुकी हैं। उस समय रेलवे और वन विभाग के अधिकारियों के बीच इस जगह पर ट्रेन की स्पीड को धीमा करने का निर्णय लिया था। परंतु ताज़ा घटना ने फिर से रेलवे और वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वन्यजीव विशेषज्ञों और पर्यावरणविदों का मानना है कि ऐसे हादसे वन्यजीवों के प्राकृतिक आवागमन मार्गों में मानव हस्तक्षेप और सुरक्षा उपायों की कमी का परिणाम हैं।

Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...