TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

हल्द्वानी: ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की दर्दनाक मौत, वन विभाग और रेलवे अधिकारियों में झड़प

मुख्य समाचार: TN9 हल्द्वानी : लालकुआं तराई पूर्वी वन प्रभाग के गौला रेंज क्षेत्र में एक हाथी की रेलवे पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के बाद वन विभाग और रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 हल्द्वानी : लालकुआं तराई पूर्वी वन प्रभाग के गौला रेंज क्षेत्र में एक हाथी की रेलवे पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद वन विभाग और रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। हादसे में मृत नर
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
हाथी की उम्र लगभग 20 साल बताई जा रही है। पशु चिकित्सकों का एक विशेष पैनल मृत हाथी का पोस्टमार्टम कर रहा है। मौके पर उप प्रभागीय वनाधिकारी अनिल जोशी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वन अधिकारियों के मुताबिक हाथी की मौत ट्रेन से टकराने की वजह से हुई है, मामले की जांच
की जा रही है। हाथी की मौत के संबंध में ट्रेन के लोको पायलट के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि इसी जगह पर पहले भी एक मादा हाथी की मौत हो चुकी हैं। उस समय रेलवे और वन विभाग के अधिकारियों
के बीच इस जगह पर ट्रेन की स्पीड को धीमा करने का निर्णय लिया था। परंतु ताज़ा घटना ने फिर से रेलवे और वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वन्यजीव विशेषज्ञों और पर्यावरणविदों का मानना है कि ऐसे हादसे वन्यजीवों के प्राकृतिक आवागमन मार्गों में मानव हस्तक्षेप और सुरक्षा उपायों की कमी का परिणाम हैं।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • वन्यजीव विशेषज्ञों और पर्यावरणविदों का मानना है कि ऐसे हादसे वन्यजीवों के प्राकृतिक आवागमन मार्गों में मानव हस्तक्षेप और सुरक्षा उपायों की कमी का परिणाम हैं।
  • परंतु ताज़ा घटना ने फिर से रेलवे और वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
  • उस समय रेलवे और वन विभाग के अधिकारियों के बीच इस जगह पर ट्रेन की स्पीड को धीमा करने का निर्णय लिया था।