HomeNationalसंजीव कुमार सिंह ने श्री हनुमान जन्मोत्सव' के पावन पर्व की बधाईयां...

संजीव कुमार सिंह ने श्री हनुमान जन्मोत्सव’ के पावन पर्व की बधाईयां देते हुए, कहा हनुमानजी का व्यक्तित्व हमें निष्ठा, मेहनत, विनम्रता सिखाता है

Date:

TN9 किच्छा: किशनपुर स्थित संकट मोचन बालाजी मन्दिर में प्रभु श्री हनुमान जन्मोत्सव पर्व पर श्री अखण्ड रामायण पाठ के उपरान्त विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। बालाजी मन्दिर समिति अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह ने श्री हनुमान जन्मोत्सव’ के पावन पर्व की बधाईयां देते हुए कहा कि हनुमानजी का व्यक्तित्व हमें निष्ठा, मेहनत, विनम्रता सिखाता है।

हमें उनके सिद्धांतों, नियमों और आदर्शों को आत्मसात करते हुए संकट में धैर्य, मानसिक संतुलन बनाए रखने की प्रेरणा देता है। श्री सिंह ने बताया कि बालाजी मन्दिर में शुक्रवार सुबह को प्रारम्भ हुए अखण्ड रामायण पाठ के समापन व हनुमान चालीसा एवं हवन पूजन एवं आरती के उपरांत विशाल भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन की भव्यता बढ़ाने और पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।

जिसके उपरांत उपस्थित सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने भण्डारे के प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मन्दिर कमेटी अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, मुख्य पुजारी करन गंगवार, ब्रह्मानंद पुरोहित, मनोज गुप्ता, डॉ० राहुल गंगवार, कमलेश दुबे, नवीन सिंह, विशाल चौहान, दानवीर सिंह, आयुष परिहार,धनञ्जय सिंह, जितेश सक्सेना, सुशील गंगवार, धर्मेश गंगवार, हरिओम शर्मा, कुसुम गंगवार, शिखा गंगवार आदि मौजूद थे।

Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...