HomeNationalउत्तराखंड: की प्रसिद्ध आदि कैलाश यात्रा के लिए इनर लाइन परमिट 30...

उत्तराखंड: की प्रसिद्ध आदि कैलाश यात्रा के लिए इनर लाइन परमिट 30 अप्रैल से होंगे जारी

Date:

TN9 पिथौरागढ़ः उत्तराखंड की प्रसिद्ध आदि कैलाश यात्रा के लिए इनर लाइन परमिट बनाने की प्रक्रिया आगामी 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया से प्रारंभ होगी। यह जानकारी पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने दी।

जिलाधिकारी ने कहा कि आदि कैलाश यात्रा का आगाज आगामी 02 मई से होगा। यात्रा शुरू होने से पूर्व आदि कैलाश स्थित मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। इससे पहले 30 अप्रैल से इनर लाइन परमिट जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के आवागमन हेतु सभी आवश्यक सुविधाएं जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा उच्च हिमालयी क्षेत्र में यात्रा के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है। उन्होंने कहा कि यात्रा के सफल संचालन के लिए सेना एवं आईटीबीपी से भी समन्वय स्थापित किया गया है।

डीएम ने बताया कि यात्रियों का पूरा लेखा-जोखा प्रशासन के पास सुरक्षित रहेगा। इससे न केवल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि होम स्टे एवं अन्य स्थानीय आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी।

Latest stories

विधायक Tilak Raj Behar ने तहसील दिवस में सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

किच्छा: विधानसभा क्षेत्र किच्छा में आयोजित ‘तहसील दिवस’ कार्यक्रम...

UKSSSC Exams: आयोग करेगा सेंटर्स की लाइव मॉनिटरिंग, संवेदनशील केंद्र दो दिन पहले से रडार पर

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने राज्य...