HomeNationalचारधाम यात्रा 2025 के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 14 लाख, श्रद्धालुओं में...

चारधाम यात्रा 2025 के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 14 लाख, श्रद्धालुओं में खासा उत्साह

Date:

TN9 चारधाम यात्रा: उत्तराखंड में  चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण का आंकड़ा 14 लाख को पार कर गया है। बता दें कि उत्तराखंड में गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ चार धामों के साथ ही, सिक्खों के पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब की ग्रीष्मकालीन यात्रा शुरू होने में लगभग एक पखवाड़े का समय बाकी है। इसके बावजूद, श्रद्वालुओं ने अभी से अपना यात्रा पंजीकरण कराना शुरू कर दिया है।

श्रद्धालुओं की भक्ति का आलम यह है कि मंगलवार शाम पांच बजे तक 14 लाख, 81 हजार ,471 श्रद्धालु उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। साथ ही इन स्थानों के लिए हेली सेवा की भी बुकिंग शुरू कर दी गई है। पर्यटन विकास परिषद की ओर से जारी सूचना के अनुसार, चार धाम व हेमकुंड साहिब यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का ऑनलाइन पंजीकरण यात्रा वेब पोर्टल एवं मोबाइल एप पर किया जा रहा है।

मंगलवार शाम पांच बजे तक हुआ पंजीकरण-
यमुनोत्री धाम- कुल 2,52,768
गंगोत्री धाम – कुल 2,66,223
केदारनाथ धाम – कुल 4,99,454
बद्रीनाथ धाम – कुल 4,42,496
हेमकुंड साहिब – कुल 20,530

इस दौरान, पर्यटन विभाग द्वारा संचालित चौबीस घंटे टोल फ्री नं0 0135-1364 पर कुल 12,807 यात्रियों की पृच्छाओं का भी समाधान किया गया।

Latest stories

उम्र महज 23 साल, साइबर ठगी 80 लाख की! पुलिस के जाल में फंसा शातिर आरोपी

रुड़की: हरिद्वार जिले की मंगलौर कोतवाली पुलिस ने साइबर...