TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

चारधाम यात्रा 2025 के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 14 लाख, श्रद्धालुओं में खासा उत्साह

मुख्य समाचार: TN9 चारधाम यात्रा: उत्तराखंड में  चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण का आंकड़ा 14 लाख को पार कर गया है।
बता दें कि उत्तराखंड में गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ चार धामों के साथ ही, सिक्खों के पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब की ग्रीष्मकालीन यात्रा शुरू होने में लगभग एक पखवाड़े का समय बाकी है।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 चारधाम यात्रा: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण का आंकड़ा 14 लाख को पार कर गया है। बता दें कि उत्तराखंड में गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ चार धामों के साथ ही, सिक्खों के पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब की ग्रीष्मकालीन यात्रा
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
शुरू होने में लगभग एक पखवाड़े का समय बाकी है। इसके बावजूद, श्रद्वालुओं ने अभी से अपना यात्रा पंजीकरण कराना शुरू कर दिया है। श्रद्धालुओं की भक्ति का आलम यह है कि मंगलवार शाम पांच बजे तक 14 लाख, 81 हजार ,471 श्रद्धालु उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की वेबसाइट पर अपना
पंजीकरण करवा चुके हैं। साथ ही इन स्थानों के लिए हेली सेवा की भी बुकिंग शुरू कर दी गई है। पर्यटन विकास परिषद की ओर से जारी सूचना के अनुसार, चार धाम व हेमकुंड साहिब यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का ऑनलाइन पंजीकरण यात्रा वेब पोर्टल एवं मोबाइल एप पर किया
जा रहा है। मंगलवार शाम पांच बजे तक हुआ पंजीकरण- यमुनोत्री धाम- कुल 2,52,768 गंगोत्री धाम - कुल 2,66,223 केदारनाथ धाम - कुल 4,99,454 बद्रीनाथ धाम - कुल 4,42,496 हेमकुंड साहिब - कुल 20,530 इस दौरान, पर्यटन विभाग द्वारा संचालित चौबीस घंटे टोल फ्री नं0 0135-1364 पर कुल 12,807 यात्रियों की पृच्छाओं का भी समाधान किया गया।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • मंगलवार शाम पांच बजे तक हुआ पंजीकरण- यमुनोत्री धाम- कुल 2,52,768 गंगोत्री धाम - कुल 2,66,223 केदारनाथ धाम - कुल 4,99,454 बद्रीनाथ धाम - कुल 4,42,496 हेमकुंड साहिब - कुल 20,530 इस दौरान, पर्यटन विभाग द्वारा संचालित चौबीस घंटे टोल फ्री नं0 0135-1364 पर कुल 12,807 यात्रियों की पृच्छाओं का भी समाधान किया गया।
  • पर्यटन विकास परिषद की ओर से जारी सूचना के अनुसार, चार धाम व हेमकुंड साहिब यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का ऑनलाइन पंजीकरण यात्रा वेब पोर्टल एवं मोबाइल एप पर किया जा रहा है।
  • साथ ही इन स्थानों के लिए हेली सेवा की भी बुकिंग शुरू कर दी गई है।