HomeNationalनाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने तथा उसकी सहेली से छेड़छाड़, पुलिस ने...

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने तथा उसकी सहेली से छेड़छाड़, पुलिस ने दो युवकों को दबोचा

Date:

TN9 देहरादून: देहरादून जिले के सहसपुर क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने तथा उसकी सहेली से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने यहां बताया कि मूसा (29) और उसके मित्र दिलशाद (22) को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सहसपुर में दंडपुर के जंगल की तरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया ।

पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि एक अप्रैल को सहसपुर निवासी एक महिला ने तहरीर दी थी कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री से तिमली के जंगल में हसनपुर गांव के रहने वाले मूसा ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया तथा उसकी सहेली के साथ मूसा के मित्र दिलशाद उर्फ दिल्ला ने छेड़छाड़ की ।

दिलशाद भी हसनपुर गांव का ही रहने वाला है । उन्होंने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता की सहेली बालिग है । तहरीर के आधार पर पुलिस थाना सहसपुर में दोनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया ।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से नामजद आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिये फरार थे, लेकिन मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया ।

Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...