TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने तथा उसकी सहेली से छेड़छाड़, पुलिस ने दो युवकों को दबोचा

मुख्य समाचार: TN9 देहरादून: देहरादून जिले के सहसपुर क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने तथा उसकी सहेली से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 देहरादून: देहरादून जिले के सहसपुर क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने तथा उसकी सहेली से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने यहां बताया कि मूसा (29) और उसके मित्र दिलशाद (22) को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
सहसपुर में दंडपुर के जंगल की तरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया । पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि एक अप्रैल को सहसपुर निवासी एक महिला ने तहरीर दी थी कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री से तिमली के जंगल में हसनपुर गांव के रहने वाले मूसा
ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया तथा उसकी सहेली के साथ मूसा के मित्र दिलशाद उर्फ दिल्ला ने छेड़छाड़ की । दिलशाद भी हसनपुर गांव का ही रहने वाला है । उन्होंने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता की सहेली बालिग है । तहरीर के आधार पर पुलिस थाना सहसपुर
में दोनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया । पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से नामजद आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिये फरार थे, लेकिन मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया ।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से नामजद आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिये फरार थे, लेकिन मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया ।
  • तहरीर के आधार पर पुलिस थाना सहसपुर में दोनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया ।
  • उन्होंने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता की सहेली बालिग है ।