HomeNationalदेहरादून: दुकान से बरामद युवक का शव, गले में लिपटा मिला रूमाल

देहरादून: दुकान से बरामद युवक का शव, गले में लिपटा मिला रूमाल

Date:

TN9 देहरादून: राजधानी के मोतीबाजार स्थित टमाटर वाली गली में एक दुकान से संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला। मृतक की पहचान मदन के रूप में हुई है, जो कोटि कानासर का रहने वाला था और देहरादून के एक होटल में काम करता था।

मृतक के गले में एक रूमाल लिपटा हुआ था, लेकिन शरीर पर किसी भी तरह की चोट या मारपीट के निशान नहीं पाए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मृतक एक युवती के संपर्क में था, जो करीब एक माह पहले उसे छोड़कर चली गई थी। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं मृतक की मौत का संबंध इस घटनाक्रम से तो नहीं है।

फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। वहीं, स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और पुलिस से जल्द मामले का खुलासा करने की मांग कर रहे हैं।

Latest stories

150 करोड़ की संपत्ति के विवाद में बेटे पर पिता की हत्या का आरोप, आरोपी फरार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर थाना क्षेत्र...

उत्तरकाशी: सिलक्यारा टनल में दर्दनाक हादसा, शॉटक्रीट लाइनिंग गिरने से झारखंड के श्रमिक की मौत

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल में...

CM धामी की तारीफ में उतरे कांग्रेस विधायक, पांच साल का कार्यकाल पूरा होने पर दी बधाई

चमोली: उत्तराखंड की बदरीनाथ विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक...