HomeNewsरुद्रपुर" चेक बाउंस मामले में आरोपी प्रोपर्टी डीलर को दो माह की...

रुद्रपुर” चेक बाउंस मामले में आरोपी प्रोपर्टी डीलर को दो माह की सजा, दो लाख रुपये जुर्माना

Date:

रुद्रपुर। न्यायिक मजिस्ट्रेट/सिविल जज रिजवान अंसारी ने चेक बाउंस के एक मामले में आरोपी हरेन्द्र अनेजा को दोषी करार देते हुए दो माह के कारावास और दो लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

समाजसेवी दीपक कुमार (दीपक चराया) ने बताया कि उनकी माता श्रीमती जानकी देवी ने जाफरपुर निवासी हरेन्द्र अनेजा और प्रेमलाल मिडढा से ग्राम डिबडिबा स्थित कृष्णा एनक्लेव में करीब पांच वर्ष पूर्व तीन प्लॉट खरीदे थे। लेकिन, दो प्लॉटों का दाखिल ख़ारिज नहीं हुआ और तीसरे प्लॉट की रजिस्ट्री में नंबर ही दर्ज नहीं किया गया। इस विवाद को सुलझाने के लिए 27 दिसंबर 2019 को दोनों पक्षों के बीच एक समझौता हुआ, जिसमें जानकी देवी के वृद्ध होने के कारण हरेन्द्र अनेजा ने दो लाख रुपये और प्रेमलाल मिडढा ने दस लाख रुपये के चेक दीपक कुमार के नाम पर जारी किए।

हालांकि, जब दीपक कुमार ने ये चेक बैंक में जमा कराए तो वे बाउंस हो गए। इसके बाद उन्होंने अपने अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार गिरधर के माध्यम से दोनों के खिलाफ कानूनी नोटिस भेजे, लेकिन भुगतान नहीं हुआ। मजबूरन दीपक कुमार ने अदालत में चेक बाउंस के अलग-अलग मुकदमे दर्ज करवाए।

न्यायिक मजिस्ट्रेट रिजवान अंसारी की अदालत में चल रहे मुकदमे में शुक्रवार को फैसला सुनाते हुए हरेन्द्र अनेजा को दोषी ठहराया गया और उसे दो माह के कारावास एवं दो लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई। वहीं, प्रेमलाल मिडढा के खिलाफ मामला अभी अदालत में विचाराधीन है।

Latest stories

NEET एस्पिरेंट्स सुसाइड पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- ‘टूटी और भ्रष्ट व्यवस्था की देन हैं ये मौतें’

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के चंद्रमणि कॉलोनी क्षेत्र...

उत्तराखंड को ग्लोबल टूरिज्म हब बनाने की तैयारी, UTDB बोर्ड मीटिंग में कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

देहरादून: उत्तराखंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में 2027 से पहले हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, जानिए क्या हैं संभावनाएं

देहरादून, उत्तराखंड: उत्तराखंड की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनाव...