HomeNationalहल्द्वानी: में मछली बाजार नाले में एक युवक का शव मिलने से...

हल्द्वानी: में मछली बाजार नाले में एक युवक का शव मिलने से सनसनी

Date:

TN9 हल्द्वानी : उत्तराखंड के हल्द्वानी में मछली बाजार स्थित गांधी नगर नाले में सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

हल्द्वानी सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Latest stories

विधायक Tilak Raj Behar ने तहसील दिवस में सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

किच्छा: विधानसभा क्षेत्र किच्छा में आयोजित ‘तहसील दिवस’ कार्यक्रम...

UKSSSC Exams: आयोग करेगा सेंटर्स की लाइव मॉनिटरिंग, संवेदनशील केंद्र दो दिन पहले से रडार पर

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने राज्य...