TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

हल्द्वानी: में मछली बाजार नाले में एक युवक का शव मिलने से सनसनी

मुख्य समाचार: TN9 हल्द्वानी : उत्तराखंड के हल्द्वानी में मछली बाजार स्थित गांधी नगर नाले में सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 हल्द्वानी : उत्तराखंड के हल्द्वानी में मछली बाजार स्थित गांधी नगर नाले में सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र लगभग
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। हल्द्वानी सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि शव मिलने की
सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मृतक
की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
  • पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
  • फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।