HomeNationalदेहरादूनः पूर्व सैनिक के घर में घुसकर धारदार हथियार से हत्या का...

देहरादूनः पूर्व सैनिक के घर में घुसकर धारदार हथियार से हत्या का प्रयास करने के मामले में, 2 महिलाएं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Date:

TN9 देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून जिले में एक पूर्व सैनिक के घर में घुसकर उसके व उसकी पत्नी के साथ कथित तौर पर मारपीट करने और धारदार हथियार से हत्या का प्रयास करने के मामले में रविवार को दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना जिले के ऋषिकेश के श्यामपुर क्षेत्र में स्थित भल्ला फार्म में हुई। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रवीश दीक्षित (49), पत्नी ममता दीक्षित (44), पुत्र तरुण दीक्षित (22), रिश्तेदार अमृत बलौरी (30) और उसकी पत्नी माधवी दीक्षित (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि रवीश दीक्षित भल्ला फार्म में रहने वाले पूर्व सैनिक आशीष रावत का पड़ोसी है। बताया गया कि पूर्व सैनिक की पत्नी ममता रावत ने थाने में दर्ज कराई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 14 मार्च को होली के दिन आरोपियों ने उनके घर में घुसकर उनके व उनके पति के साथ मारपीट की और धारदार हथियार से हमला किया।

वहीं, पुलिस ने पूर्व सैनिक की पत्नी द्वारा की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 (1), 191 (2)/333 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Latest stories

क्रिकेट नाइट टूर्नामेंट में उमड़ा जनसैलाब, एसडीएम गौरव पांडे ने जड़े चौके छक्के

किच्छा। शहीद ऊधम सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी के तत्वावधान में...

NEET एस्पिरेंट्स सुसाइड पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- ‘टूटी और भ्रष्ट व्यवस्था की देन हैं ये मौतें’

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के चंद्रमणि कॉलोनी क्षेत्र...

उत्तराखंड को ग्लोबल टूरिज्म हब बनाने की तैयारी, UTDB बोर्ड मीटिंग में कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

देहरादून: उत्तराखंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में 2027 से पहले हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, जानिए क्या हैं संभावनाएं

देहरादून, उत्तराखंड: उत्तराखंड की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनाव...