HomeNationalबागेश्वर: खेत में काम कर रही मां और उसके बेटे को जंगली...

बागेश्वर: खेत में काम कर रही मां और उसके बेटे को जंगली सूअर ने हमला कर घायल कर दिया

Date:

TN9 बागेश्वरः उत्तराखंड के बागेश्वर में शुक्रवार को खेत में काम कर रही मां और उसके मासूम बेटे को जंगली जानवर सूअर ने हमला कर घायल कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बागेश्वर ग्राम कलाग पट्टी तुपेड़ निवासी ललित मोहन पांडे की पत्नी कमला देवी (38) तथा पुत्र दीपक पांडे (8) खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान जंगली सूअर ने दोनों पर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों घायल हो गए। इस घटना के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार दोनों घायलों को 108 आपातकालीन सेवा द्वारा बागेश्वर जिला अस्पताल ले जाया गया। ग्रामीणों ने वन विभाग से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

Latest stories

विधायक Tilak Raj Behar ने तहसील दिवस में सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

किच्छा: विधानसभा क्षेत्र किच्छा में आयोजित ‘तहसील दिवस’ कार्यक्रम...

UKSSSC Exams: आयोग करेगा सेंटर्स की लाइव मॉनिटरिंग, संवेदनशील केंद्र दो दिन पहले से रडार पर

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने राज्य...