HomeCrime"होली में रंग नहीं, गोलियां बरसीं! गले मिलने से मना किया तो...

“होली में रंग नहीं, गोलियां बरसीं! गले मिलने से मना किया तो युवक ने मचा दिया कहर”

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- गले मिलने से इनकार किया तो युवक ने बरसाई गोलियां, भाजपा नेता सहित दो लोग घायल

होली के रंग में डूबी मुरादाबाद की एक गली में तब हड़कंप मच गया जब पिचकारी की जगह तमंचे से गोली निकल गई। मामूली कहासुनी के बाद नशे में धुत युवक ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे एक बिजलीकर्मी और भाजपा के बूथ अध्यक्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।

होली के जश्न के बीच अचानक गोलियों की आवाज़ गूंज उठी। मामला कटघर थाना क्षेत्र के वीर शाह हजारी इलाके का है, जहां अभिषेक उर्फ छोटू नाम के युवक ने गले मिलने से इनकार करने पर फायरिंग कर दी।

कटघर, मुरादाबाद:-

वीर शाह हजारी इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अभिषेक नामक युवक ने पहले बिजलीकर्मी अक्षय गुप्ता पर फायरिंग कर दी और फिर भाजपा बूथ अध्यक्ष संजय कुमार आर्य के सिर पर तमंचे की बट से हमला कर दिया।

इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना कटघर की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

थाना प्रभारी कटघर:- 

“आरोपी की तलाश की जा रही है। घायल अक्षय गुप्ता और संजय कुमार आर्य को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हमलावर की तलाश में जुटी हुई है। इस घटना के बाद होली के जश्न का माहौल मातम में बदल गया। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Latest stories

क्रिकेट नाइट टूर्नामेंट में उमड़ा जनसैलाब, एसडीएम गौरव पांडे ने जड़े चौके छक्के

किच्छा। शहीद ऊधम सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी के तत्वावधान में...

NEET एस्पिरेंट्स सुसाइड पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- ‘टूटी और भ्रष्ट व्यवस्था की देन हैं ये मौतें’

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के चंद्रमणि कॉलोनी क्षेत्र...

उत्तराखंड को ग्लोबल टूरिज्म हब बनाने की तैयारी, UTDB बोर्ड मीटिंग में कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

देहरादून: उत्तराखंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में 2027 से पहले हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, जानिए क्या हैं संभावनाएं

देहरादून, उत्तराखंड: उत्तराखंड की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनाव...