HomeNationalउत्तराखंड के बागेश्वर में एक 14 वर्षीय किशोर की सरयू नदी में...

उत्तराखंड के बागेश्वर में एक 14 वर्षीय किशोर की सरयू नदी में डूबने से मौत

Date:

TN9 बागेश्वरः उत्तराखंड के बागेश्वर में बुधवार को एक चौदह वर्षीय किशोर की सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई। बता दें कि किशोर अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। वहीं, इस घटना के बाद घर का इकलौता चिराग बुझ गया है। बागेश्वर की जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार जिला नियंत्रण कक्ष से जानकारी मिली कि बागेश्वर तहसील के जीत नगर निवासी केवलानंद जोशी का पुत्र हर्षित जोशी सूरजकुंड के पास सरयू नदी में नहा रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही ग्रामीण सदमे में आ गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। किशोर की खोजबीन की गई। उसे बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

बता दें कि मृतक निजी विद्यालय में कक्षा सात का छात्र था। उसके पिता टैक्सी चालक जबकि माता नीमा देवी गृहिणी हैं। कोतवाल कैलाश सिंह नेगी ने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Latest stories

विधायक Tilak Raj Behar ने तहसील दिवस में सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

किच्छा: विधानसभा क्षेत्र किच्छा में आयोजित ‘तहसील दिवस’ कार्यक्रम...

UKSSSC Exams: आयोग करेगा सेंटर्स की लाइव मॉनिटरिंग, संवेदनशील केंद्र दो दिन पहले से रडार पर

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने राज्य...

रुद्रपुर: मामा के घर ईद मनाने आई नाबालिग लापता, युवक पर भगाकर ले जाने का आरोप

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में ईद का त्योहार मनाने...