Saturday, January 24, 2026
HomeNationalहल्द्वानीः राजनीतिक रंजिश के चलते बदमाश ने युवक को मारी गोली

हल्द्वानीः राजनीतिक रंजिश के चलते बदमाश ने युवक को मारी गोली

Date:

TN9 नैनीतालः उत्तराखंड के हल्द्वानी में रविवार रात को युवक को गोली मारने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने राजनीतिक रंजिश के चलते युवक को गोली मारी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने पत्रकारों से मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बीती रात को भोटिया पड़ाव क्षेत्र में जजी के पास दुकान में बैठे बेलेजली लाज निवासी हनी प्रजापति नामक युवक को गोली मार दी गई थी।

सूचना मिलते ही भोटिया पड़ाव पुलिस मौके पर पहुंची और सर्वप्रथम घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके साथ ही परिजनों को सूचित कर घटना के संबंध में जानकारी ली गई। इसके पश्चात् आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया। हमलावर को पकड़ने के लिये पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने घटना के तुरंत बाद हमलावर को पकड़ने के लिये शहर में नाकेबंदी करा दी। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। पुलिस रात भर आरोपी को तलाशती रही।

आाखिरकार आरोपी सुमित बिष्ट उर्फ बाली को बसानी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने बताया कि राजनीतिक रंजिश के चलते उसने पीड़ित पर गोली चलाई। आरोपी की पत्नी निकाय चुनाव में हार गई थी। उसे शक था कि घायल ने उसका चुनाव में विरोध किया था। इसी बात को लेकर आरोपी रंजिश रखने लगा। मीणा ने बताया कि आरोपी छटा बदमाश है और उस पर हत्या का प्रयास, बलवा के साथ विभिन्न मामलों में पहले से 16 मामले दर्ज हैं। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा और कुछ जिंदा कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है।

Latest stories

उत्तराखंड: ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन का खतरा, विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश

रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरई) ने उत्तराखंड के...

टी20 वर्ल्ड कप 2026: बांग्लादेश ने भारत में खेलने से किया इनकार, ICC के फैसले पर जताई नाराज़गी

हैदराबाद: बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नज्रुल ने...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки casibom marsbahis