HomeNationalहरिद्वार: के गंगा घाटों पर श्रद्धालु जहां आस्था की डुबकी लगाते, वहीं...

हरिद्वार: के गंगा घाटों पर श्रद्धालु जहां आस्था की डुबकी लगाते, वहीं कुछ लोग गंगा घाटों पर शराब का सेवन कर माहौल खराब करते दिखाई दिए

Date:

TN9 हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार के गंगा घाटों पर श्रद्धालु जहां आस्था की डुबकी लगाते हैं, वहीं कुछ असामाजिक तत्व गंगा की पवित्रता से खिलवाड़ कर रहे हैं. बाहर से आने वाले कुछ लोग यहां गंगा घाटों पर शराब का सेवन कर माहौल खराब करते दिखाए दिए, जिससे धार्मिक स्थल की गरिमा धूमिल हो रही है. हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है इस कृत्य से न सिर्फ श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है, बल्कि घाटों की स्वच्छता और धार्मिक मर्यादा पर भी सवाल उठ रहे हैं.

समाजसेवी एवं भाजपा नेता संजय चोपड़ा ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए घाट पर पहुंचकर शराबियों को कड़ी फटकार लगाई. उन्होंने स्थानीय प्रशासन से भी इस तरह की घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई और गंगा घाटों की पवित्रता बनाए रखने की मांग की. हरिद्वार पुलिस और प्रशासन से ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, ताकि भविष्य में कोई भी पवित्र गंगा तटों की मर्यादा को भंग करने की हिम्मत न करें.

धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा किनारे शराब पी रहे तीन लोगों की भाजपा नेता संजय चोपड़ा ने जमकर क्लास लगाई. वह रोजाना की तरह शाम को गंगा किनारे इवनिंग वॉक पर निकले थे, तभी उन्होंने गंगा किनारे शराब पी रहे तीन लोगों को देखा. मौके पर उन्होंने तीनों पियक्कड़ों को सबक सिखाया. साथ ही पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की.

Latest stories

बद्रीनाथ धाम में दान-चढ़ावा विवाद: धामी सरकार सख्त, उच्च स्तरीय जांच समिति गठित, कर्मचारी निलंबित

देहरादून: बद्रीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं...

धामी सरकार की बुजुर्गों के लिए बड़ी सौगात, 60 साल पूरे होते ही स्वतः मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन व्यवस्था को पूरी...