HomeUttar Pradeshदुखद" श्री राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन

दुखद” श्री राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– अयोध्या से एक दुखद समाचार सामने आ रहा है। श्री राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का बुधवार सुबह लखन आईऊ पीजीआई में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और इलाज के दौरान उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ, जिसके कारण उन्होंने अंतिम सांस ली।

80 वर्षीय आचार्य सत्येंद्र दास 34 वर्षों तक रामलला की सेवा करते रहे। उनके निधन से पूरे संत समाज और भक्तों में शोक की लहर दौड़ गई है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

आचार्य सत्येंद्र दास का जन्म उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में हुआ था। वे वर्षों से राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी के रूप में मंदिर में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके निधन को मंदिर प्रशासन और श्रद्धालु एक अपूरणीय क्षति मान रहे हैं।

उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को लेकर अभी परिवार और ट्रस्ट की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन अयोध्या में संत समाज और भक्तों की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है।

 

Latest stories

विधायक Tilak Raj Behar ने तहसील दिवस में सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

किच्छा: विधानसभा क्षेत्र किच्छा में आयोजित ‘तहसील दिवस’ कार्यक्रम...

UKSSSC Exams: आयोग करेगा सेंटर्स की लाइव मॉनिटरिंग, संवेदनशील केंद्र दो दिन पहले से रडार पर

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने राज्य...