HomeIndia"अमेरिका में अवैध भारतीय अप्रवासियों पर कड़ी कार्रवाई, सैन्य विमान से शुरू...

“अमेरिका में अवैध भारतीय अप्रवासियों पर कड़ी कार्रवाई, सैन्य विमान से शुरू हुआ निर्वासन अभियान”

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे अप्रवासियों पर ट्रंप प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। अमेरिका ने अब भारतीय अप्रवासियों को भी निर्वासित करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में एक अमेरिकी सैन्य विमान अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर भारत के लिए रवाना हो चुका है। यह राष्ट्रपति ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में भारत में पहला निर्वासन है।

डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में अवैध अप्रवासियों को उनके देश वापस भेजने के आदेश जारी किए थे। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, टेक्सास और कैलिफोर्निया से 5000 से ज्यादा अवैध अप्रवासियों को सेना के विमानों से उनके देश भेजने की योजना बनाई गई है। अमेरिका अब तक मुख्य रूप से लैटिन अमेरिकी देशों के नागरिकों को निर्वासित कर रहा था, लेकिन अब भारतीयों पर भी कार्रवाई तेज कर दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका में करीब 18,000 भारतीय अवैध रूप से रह रहे हैं, जिनकी पहचान कर ली गई है। इन लोगों को वापस भेजने के लिए अमेरिका ने सेना के विमानों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। हालांकि, इस अभियान की लागत को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं क्योंकि सैन्य विमानों से निर्वासन की प्रक्रिया बहुत महंगी बताई जा रही है।

अब देखना यह होगा कि ट्रंप प्रशासन की इस सख्ती का अमेरिका में बसे अन्य अप्रवासियों पर क्या असर पड़ता है। क्या यह अभियान और तेज होगा या इस पर किसी तरह की रोक लग सकती है?

Latest stories

NEET एस्पिरेंट्स सुसाइड पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- ‘टूटी और भ्रष्ट व्यवस्था की देन हैं ये मौतें’

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के चंद्रमणि कॉलोनी क्षेत्र...

उत्तराखंड को ग्लोबल टूरिज्म हब बनाने की तैयारी, UTDB बोर्ड मीटिंग में कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

देहरादून: उत्तराखंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में 2027 से पहले हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, जानिए क्या हैं संभावनाएं

देहरादून, उत्तराखंड: उत्तराखंड की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनाव...