TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

"अमेरिका में अवैध भारतीय अप्रवासियों पर कड़ी कार्रवाई, सैन्य विमान से शुरू हुआ निर्वासन अभियान"

मुख्य समाचार: ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे अप्रवासियों पर ट्रंप प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है।
अमेरिका ने अब भारतीय अप्रवासियों को भी निर्वासित करना शुरू कर दिया है।
किच्छा (एजेंसी)। ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे अप्रवासियों पर ट्रंप प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। अमेरिका ने अब भारतीय अप्रवासियों को भी निर्वासित करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में एक अमेरिकी सैन्य विमान अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर भारत के लिए रवाना हो चुका है।
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
यह राष्ट्रपति ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में भारत में पहला निर्वासन है। डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में अवैध अप्रवासियों को उनके देश वापस भेजने के आदेश जारी किए थे। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, टेक्सास और कैलिफोर्निया से 5000 से ज्यादा अवैध अप्रवासियों को सेना के विमानों से उनके देश भेजने की योजना बनाई गई है। अमेरिका अब तक
मुख्य रूप से लैटिन अमेरिकी देशों के नागरिकों को निर्वासित कर रहा था, लेकिन अब भारतीयों पर भी कार्रवाई तेज कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका में करीब 18,000 भारतीय अवैध रूप से रह रहे हैं, जिनकी पहचान कर ली गई है। इन लोगों को वापस भेजने के लिए अमेरिका ने सेना के विमानों का इस्तेमाल
शुरू कर दिया है। हालांकि, इस अभियान की लागत को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं क्योंकि सैन्य विमानों से निर्वासन की प्रक्रिया बहुत महंगी बताई जा रही है। अब देखना यह होगा कि ट्रंप प्रशासन की इस सख्ती का अमेरिका में बसे अन्य अप्रवासियों पर क्या असर पड़ता है। क्या यह अभियान और तेज होगा या इस पर किसी तरह की रोक लग सकती है?

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • क्या यह अभियान और तेज होगा या इस पर किसी तरह की रोक लग सकती है?
  • अब देखना यह होगा कि ट्रंप प्रशासन की इस सख्ती का अमेरिका में बसे अन्य अप्रवासियों पर क्या असर पड़ता है।
  • हालांकि, इस अभियान की लागत को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं क्योंकि सैन्य विमानों से निर्वासन की प्रक्रिया बहुत महंगी बताई जा रही है।