Homeअंतरराष्ट्रीयPAK की फतह-2 मिसाइल भारत ने की ध्वस्त, खतरनाक मानी जाती है...

PAK की फतह-2 मिसाइल भारत ने की ध्वस्त, खतरनाक मानी जाती है ये मिसाइल

Date:

TN9 नेशनल डेस्क: भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ ‘ऑपरेशन बुनियान उल मर्सूस’ की शुरुआत करते हुए फतह-2 मिसाइल दागी। यह मिसाइल हरियाणा के सिरसा इलाके की ओर भेजी गई थी, लेकिन भारतीय सुरक्षा बलों की सतर्कता से इसे रास्ते में ही इंटरसेप्ट कर हवा में नष्ट कर दिया गया।

भारत की जवाबी कार्रवाई: पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर हमला
फतह-2 हमले के जवाब में भारतीय वायुसेना ने त्वरित और निर्णायक कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के रावलपिंडी, लाहौर और इस्लामाबाद में स्थित प्रमुख एयरबेस को निशाना बनाया। सूत्रों के मुताबिक रावलपिंडी का नूर खान एयरबेस, चकवाल का मुरिद एयरबेस और शोरकोट का रफीकी एयरबेस भारतीय स्ट्राइक में बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इन हमलों में पाकिस्तान के कई फाइटर जेट्स उड़ान भरने से पहले ही नष्ट कर दिए गए और पाकिस्तान की सैन्य तैयारियों को भारी नुकसान पहुंचा।

क्या है फतह-2 मिसाइल?
रिपोर्ट के अनुसार, फतह-2 मिसाइल पाकिस्तान द्वारा विकसित एक गाइडेड आर्टिलरी रॉकेट है। इसका पहला परीक्षण दिसंबर 2021 में किया गया था। लगभग 400 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली यह मिसाइल सटीक निशाने के लिए एडवांस इनर्शियल और सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम से लैस है।  सीधी और नीची उड़ती है जिससे इसे डिटेक्ट और इंटरसेप्ट करना मुश्किल होता है।

एक नजर फतह-2 मिसाइल पर…
रेंज: लगभग 400 किलोमीटर

गाइडेंस: इनर्शियल और सैटेलाइट आधारित टारगेटिंग

सटीकता: CEP 10 मीटर से कम

लॉन्चिंग: मोबाइल प्लेटफॉर्म से

ट्रैजेक्टरी: कम ऊंचाई पर उड़ान, जिससे डिटेक्शन मुश्किल

उद्देश्य: रडार, एयरबेस, लॉजिस्टिक सपोर्ट और हाई-वैल्यू टारगेट्स को निशाना बनाना

भारतीय मिसाइल क्षमता
भारत के पास DRDO द्वारा विकसित कई उन्नत मिसाइल प्रणालियां मौजूद हैं, जिनमें शामिल हैं। पृथ्वी-II: सतह से सतह तक मार करने वाली मिसाइल (350 किमी), ब्रह्मोस: सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल (290–500 किमी), अग्नि-III: मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल (3,000–5,000 किमी) और नाग: एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल।

Latest stories

ऊधमसिंह नगर: रेस्टोरेंट में घुसा रॉकेट, तीन हटों में लगी आग, मकान भी आया चपेट में

काशीपुर: दिवाली की रात काशीपुर क्षेत्र में आतिशबाजी के...

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...