HomeNationalबालमुकुंद आचार्य का तिरंगे से नाक पोंछने का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने...

बालमुकुंद आचार्य का तिरंगे से नाक पोंछने का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने बोला हमला

Date:

राजस्थान के हवामहल से बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कथित रूप से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे से नाक पोंछते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो बीजेपी की तिरंगा यात्रा के दौरान का बताया जा रहा है।

कांग्रेस ने साधा निशाना, बताया राष्ट्रध्वज का अपमान

इस वीडियो को लेकर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने X (पूर्व ट्विटर) पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा,
“जयपुर की जनता को हर दिन देशभक्ति का सर्टिफ़िकेट बांटने वाले ये विधायक महोदय तिरंगे से नाक पोंछ रहे हैं। क्या तिरंगे का सम्मान ऐसे किया जाता है? राष्ट्रध्वज का अपमान एक गंभीर अपराध है।”

वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कटाक्ष करते हुए कहा,
“यह वही हैं ना जो अक्सर किसी न किसी बिरयानी की दुकान पर पाए जाते हैं?”

तिरंगा यात्रा के दौरान लिया गया वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि बीजेपी विधायक एक हाथ में गदा और दूसरे हाथ में तिरंगा और ‘ऑपरेशन सिंदूर पराक्रम अभूतपूर्व’ लिखा हुआ एक प्लेकार्ड पकड़े हुए हैं। इसी दौरान वह कथित तौर पर तिरंगे से अपना चेहरा या नाक पोंछते हैं। बाद में कोई व्यक्ति उन्हें दूसरा कपड़ा देता है, जिसका वह फिर उपयोग करते हैं। वीडियो में पीछे मौजूद लोग ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ और ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगा रहे हैं।

यह वीडियो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद बीजेपी द्वारा निकाली जा रही तिरंगा यात्रा का बताया जा रहा है, जो देशभर में आयोजित की जा रही है।

राजस्थान कांग्रेस ने की माफी की मांग

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर राजस्थान कांग्रेस ने भी आक्रोश जताया है। पार्टी ने अपने आधिकारिक हैंडल से लिखा:
“तिरंगे का अपमान, कब तक सहेगा हिंदुस्तान? भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य माफ़ी मांगो।”

Latest stories

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...