HomeUdhamSinghNagarउधम सिंह नगर में फिर वापस आए मणिकांत मिश्रा, SSP का संभाला...

उधम सिंह नगर में फिर वापस आए मणिकांत मिश्रा, SSP का संभाला कार्यभार; अजय गणपति को SDRF सेनानायक की जिम्मेदारी

Date:

रुद्रपुर: ऊधम सिंह नगर जिले में पुलिस प्रशासन के स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है। मणिकांत मिश्रा ने एक बार फिर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। वहीं, अजय गणपति को सेनानायक एसडीआरएफ (SDRF) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

May be an image of text

26 नवंबर 2026 को मणिकांत मिश्रा ने विधिवत रूप से ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभाला। उनकी वापसी से जिले में पुलिस प्रशासन की कमान एक बार फिर उनके हाथों में आ गई है।

कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर रहेगा फोकस

पदभार ग्रहण करने के बाद जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने को प्राथमिकता दी जाएगी। पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के साथ ही जनसुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

ऊधम सिंह नगर पुलिस ने जनसेवा, निष्पक्षता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ आमजन की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।

Latest stories

उत्तराखंड में 36 नायब तहसीलदारों को मिले नियुक्ति पत्र, 13 बेटियां भी चयनित; सीएम धामी ने दी नसीहत

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री...

उत्तराखंड बस हादसा: 9 लोगों की मौत, 25 घायल; एम्स ऋषिकेश पहुंचे CM धामी, मुआवजे का ऐलान

देहरादून: उत्तराखंड में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह...