TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

उधम सिंह नगर में फिर वापस आए मणिकांत मिश्रा, SSP का संभाला कार्यभार; अजय गणपति को SDRF सेनानायक की जिम्मेदारी

मुख्य समाचार: रुद्रपुर: ऊधम सिंह नगर जिले में पुलिस प्रशासन के स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है।
मणिकांत मिश्रा ने एक बार फिर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर: ऊधम सिंह नगर जिले में पुलिस प्रशासन के स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है। मणिकांत मिश्रा ने एक बार फिर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। वहीं, अजय गणपति को सेनानायक
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
एसडीआरएफ (SDRF) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 26 नवंबर 2026 को मणिकांत मिश्रा ने विधिवत रूप से ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभाला। उनकी वापसी से जिले में पुलिस प्रशासन की कमान एक बार फिर उनके हाथों में आ गई है।
कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर रहेगा फोकस पदभार ग्रहण करने के बाद जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने को प्राथमिकता दी जाएगी। पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के साथ ही जनसुरक्षा के
लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। ऊधम सिंह नगर पुलिस ने जनसेवा, निष्पक्षता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ आमजन की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।
  • ऊधम सिंह नगर पुलिस ने जनसेवा, निष्पक्षता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ आमजन की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।
  • पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के साथ ही जनसुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।