HomeDehradunमसूरी: जॉर्ज एवरेस्ट में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट का आरोप, पुलिस...

मसूरी: जॉर्ज एवरेस्ट में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट का आरोप, पुलिस तक पहुंचा मामला

Date:

मसूरी: मसूरी के जॉर्ज एवरेस्ट क्षेत्र में 4 नवंबर को भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। मामले में भाजपा की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत देकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मारपीट, गाली-गलौज और अभद्रता करने के आरोप लगाए हैं।

भाजपा की ओर से दी गई तहरीर में कांग्रेस कार्यकर्ता बिल्लू थापली, सुशांत बोहरा, अमरेंद्र बिष्ट और अनुज गुप्ता समेत अन्य लोगों के नाम शामिल किए गए हैं।

शिकायत के मुताबिक, हाथीपांव क्षेत्र में कांग्रेस की रैली और विरोध-प्रदर्शन के विरोध में रजत अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता जॉर्ज एवरेस्ट पीक मार्ग पर रूप सिंह कठैत की दुकान के नीचे ढलान पर काले झंडे लेकर सांकेतिक प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान कांग्रेस की रैली वहां पहुंच गई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं से काले झंडे छीनने का प्रयास किया और डंडों से हमला करते हुए धक्का-मुक्की व मारपीट की। तहरीर में अनुज गुप्ता पर रजत अग्रवाल के सिर पर डंडे से वार करने का आरोप भी लगाया गया है। इसके अलावा महिला कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता और धक्का-मुक्की किए जाने का दावा किया गया है।

शिकायत में पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप भी लगाए गए हैं। भाजपा ने पुलिस से घटनास्थल के वीडियो फुटेज सुरक्षित रखने और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज करने की मांग की है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस से नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले में उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल, ये आरोप भाजपा की ओर से दी गई तहरीर पर आधारित हैं। मामले में पुलिस की कार्रवाई और दूसरे पक्ष का पक्ष सामने आना बाकी है।

masara ma hagama 19daccef957af98535071724787638ff


Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...

होटल विवाद पर आमने-सामने कांग्रेस और बीजेपी, कांग्रेस के धरने के बाद काले झंडे लेकर सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार स्थित होटल अलकनंदा को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप...