TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

मसूरी: जॉर्ज एवरेस्ट में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट का आरोप, पुलिस तक पहुंचा मामला

मुख्य समाचार: मसूरी: मसूरी के जॉर्ज एवरेस्ट क्षेत्र में 4 नवंबर को भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है।
मामले में भाजपा की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत देकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
किच्छा (एजेंसी)। मसूरी: मसूरी के जॉर्ज एवरेस्ट क्षेत्र में 4 नवंबर को भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। मामले में भाजपा की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत देकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मारपीट, गाली-गलौज और अभद्रता करने के आरोप लगाए हैं। भाजपा की ओर से दी गई
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
तहरीर में कांग्रेस कार्यकर्ता बिल्लू थापली, सुशांत बोहरा, अमरेंद्र बिष्ट और अनुज गुप्ता समेत अन्य लोगों के नाम शामिल किए गए हैं। शिकायत के मुताबिक, हाथीपांव क्षेत्र में कांग्रेस की रैली और विरोध-प्रदर्शन के विरोध में रजत अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता जॉर्ज एवरेस्ट पीक मार्ग पर रूप सिंह कठैत की दुकान के नीचे ढलान पर काले झंडे लेकर सांकेतिक प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान कांग्रेस की रैली वहां पहुंच गई, जिसके बाद दोनों पक्षों के
बीच कहासुनी शुरू हो गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं से काले झंडे छीनने का प्रयास किया और डंडों से हमला करते हुए धक्का-मुक्की व मारपीट की। तहरीर में अनुज गुप्ता पर रजत अग्रवाल के सिर पर डंडे से वार करने का आरोप भी लगाया गया है। इसके अलावा महिला कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता और धक्का-मुक्की किए जाने का दावा किया गया है। शिकायत में पुलिसकर्मियों के
साथ धक्का-मुक्की करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप भी लगाए गए हैं। भाजपा ने पुलिस से घटनास्थल के वीडियो फुटेज सुरक्षित रखने और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज करने की मांग की है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस से नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले में उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल, ये आरोप भाजपा की ओर से दी गई तहरीर पर आधारित हैं। मामले में पुलिस की कार्रवाई और दूसरे पक्ष का पक्ष सामने आना बाकी है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • मामले में पुलिस की कार्रवाई और दूसरे पक्ष का पक्ष सामने आना बाकी है।
  • फिलहाल, ये आरोप भाजपा की ओर से दी गई तहरीर पर आधारित हैं।
  • भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस से नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले में उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।