HomeNationalऊधमसिंह नगर में किरायेदार सत्यापन अभियान तेज, SSP अजय गणपति के निर्देश...

ऊधमसिंह नगर में किरायेदार सत्यापन अभियान तेज, SSP अजय गणपति के निर्देश पर मकान मालिकों पर कार्रवाई; वसूला गया भारी जुर्माना

Date:

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने जिलेभर में व्यापक किरायेदार सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिना सत्यापन के रह रहे किरायेदारों और उन्हें रखने वाले मकान मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

May be an image of one or more people

पुलिस की जांच में कई स्थानों पर किरायेदार बिना आवश्यक सत्यापन के निवास करते पाए गए। इस पर संबंधित मकान मालिकों और किरायेदारों के चालान काटकर जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि किरायेदार सत्यापन न कराने वाले मकान मालिकों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

No photo description available.

थाना पुलभट्टा क्षेत्र में 3 मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रत्येक पर ₹10,000 का चालान किया गया, जबकि 5 किरायेदारों का ₹250-₹250 का चालान काटा गया।

कोतवाली किच्छा क्षेत्र में 7 मकान मालिकों पर ₹10,000-₹10,000 का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा 2 किरायेदारों का ₹250-₹250 का चालान किया गया।

May be an image of one or more people

वहीं कोतवाली सितारगंज क्षेत्र में 6 मकान मालिकों पर ₹10,000-₹10,000 का चालान काटा गया, जबकि 11 किरायेदारों के खिलाफ ₹250-₹250 की चालानी कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि अपने यहां रहने वाले सभी किरायेदारों का समय पर सत्यापन कराएं, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों की रोकथाम में पुलिस को सहयोग मिल सके।

May be an image of one or more people

Latest stories

uttarakhand: हल्द्वानी शुद्धीकरण विवाद पर राहुल गांधी का BJP-RSS पर हमला, दोषियों पर जल्द कार्रवाई की मांग

देहरादून: हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा...