TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

ऊधमसिंह नगर में किरायेदार सत्यापन अभियान तेज, SSP अजय गणपति के निर्देश पर मकान मालिकों पर कार्रवाई; वसूला गया भारी जुर्माना

मुख्य समाचार: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने जिलेभर में व्यापक किरायेदार सत्यापन अभियान चलाया।
अभियान के दौरान बिना सत्यापन के रह रहे किरायेदारों और उन्हें रखने वाले मकान मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
किच्छा (एजेंसी)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने जिलेभर में व्यापक किरायेदार सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिना सत्यापन के रह रहे किरायेदारों और उन्हें रखने वाले मकान मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस की जांच
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
में कई स्थानों पर किरायेदार बिना आवश्यक सत्यापन के निवास करते पाए गए। इस पर संबंधित मकान मालिकों और किरायेदारों के चालान काटकर जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि किरायेदार सत्यापन न कराने वाले मकान मालिकों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। थाना पुलभट्टा क्षेत्र में
3 मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रत्येक पर ₹10,000 का चालान किया गया, जबकि 5 किरायेदारों का ₹250-₹250 का चालान काटा गया। कोतवाली किच्छा क्षेत्र में 7 मकान मालिकों पर ₹10,000-₹10,000 का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा 2 किरायेदारों का ₹250-₹250 का चालान किया गया। वहीं कोतवाली सितारगंज
क्षेत्र में 6 मकान मालिकों पर ₹10,000-₹10,000 का चालान काटा गया, जबकि 11 किरायेदारों के खिलाफ ₹250-₹250 की चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि अपने यहां रहने वाले सभी किरायेदारों का समय पर सत्यापन कराएं, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों की रोकथाम में पुलिस को सहयोग मिल सके।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि अपने यहां रहने वाले सभी किरायेदारों का समय पर सत्यापन कराएं, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों की रोकथाम में पुलिस को सहयोग मिल सके।
  • वहीं कोतवाली सितारगंज क्षेत्र में 6 मकान मालिकों पर ₹10,000-₹10,000 का चालान काटा गया, जबकि 11 किरायेदारों के खिलाफ ₹250-₹250 की चालानी कार्रवाई की गई।
  • इसके अलावा 2 किरायेदारों का ₹250-₹250 का चालान किया गया।