HomeUttarakhandउत्तराखंड में बारिश का कहर! भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे बंद, सैकड़ों यात्री...

उत्तराखंड में बारिश का कहर! भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे बंद, सैकड़ों यात्री फंसे

Date:

चमोली। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच पहाड़ों पर भूस्खलन का सिलसिला जारी है। चमोली जिले में दो प्रमुख मार्गों पर पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने के कारण यातायात बाधित हो गया है। बदरीनाथ हाईवे चमोली बाजार के पास बाजपुर में अवरुद्ध है, जबकि नारायणबगड़-नलगांव के बीच पहाड़ी दरकने से सिमली-ग्वालदम हाईवे (NH-109) पूरी तरह बंद हो गया है।

Badrinath Highway blocked due to a landslide in Bajpur traffic also halted on the Simli-Gwaldam NH hillside co

बाजपुर में बदरीनाथ हाईवे पर लगातार गिर रहा मलबा

चमोली बाजार के समीप बाजपुर में चट्टान से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गिरा है। बताया जा रहा है कि यहां चट्टान से रुक-रुककर भूस्खलन हो रहा है, जिसके चलते हाईवे पर आवाजाही रोकनी पड़ी है।

मार्ग बंद होने से बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब जाने वाले यात्रियों के साथ स्थानीय लोग भी दोनों ओर फंसे हुए हैं। लगातार मलबा गिरने के कारण मौके पर स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।

B.Ed प्रवेश परीक्षा के अभ्यर्थियों की बढ़ी परेशानी

बदरीनाथ हाईवे बंद होने का असर B.Ed प्रवेश परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों पर भी पड़ा है। परीक्षा सुबह 11 बजे से आयोजित होनी है, लेकिन मार्ग अवरुद्ध होने के कारण कई अभ्यर्थियों के सामने समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की चुनौती खड़ी हो गई है।

यात्रियों और अभ्यर्थियों ने जल्द से जल्द मार्ग खोलने की मांग की है।

नारायणबगड़-नलगांव के बीच पहाड़ी दरकी

दूसरी ओर, नारायणबगड़ और नलगांव के बीच अचानक पहाड़ी का बड़ा हिस्सा खिसककर सड़क पर आ गिरा। भारी मलबे और विशाल बोल्डरों के सड़क पर आने से सिमली-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-109) पूरी तरह बंद हो गया।

मार्ग बाधित होने के बाद हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

BRO ने शुरू किया मलबा हटाने का काम

हाईवे बंद होने की सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन (BRO) की टीम मौके पर पहुंच गई। पोकलैंड और जेसीबी मशीनों की मदद से सड़क पर गिरे मलबे और बड़े बोल्डरों को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।

लगातार बारिश और पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण राहत कार्य में भी चुनौती बनी हुई है। प्रशासन और सड़क निर्माण एजेंसियां मार्ग को जल्द से जल्द यातायात के लिए खोलने की कोशिश में जुटी हैं।

बारिश के बीच पहाड़ों में बढ़ा भूस्खलन का खतरा

लगातार बारिश के कारण चमोली के पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में यात्रियों और वाहन चालकों से मौसम और सड़क की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

Latest stories

हल्द्वानी: कुमाऊं संभाग की बैठक में सीएम धामी ने की शिरकत, कांग्रेस पर साधा निशाना

हल्द्वानी। चोरगलिया में आयोजित भाजपा की संगठनात्मक बैठक में...

uttarakhand: दिव्यांग छात्रों के लिए रिसर्च सेंटर की राह में अड़चन, राज्य सरकार से नहीं हो रहा समन्वय

देहरादून। उत्तराखंड में दिव्यांगजनों को बेहतर शैक्षणिक और पुनर्वास...