विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
है कि यहां चट्टान से रुक-रुककर भूस्खलन हो रहा है, जिसके चलते हाईवे पर आवाजाही रोकनी पड़ी है। मार्ग बंद होने से बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब जाने वाले यात्रियों के साथ स्थानीय लोग भी दोनों ओर फंसे हुए हैं। लगातार मलबा गिरने के कारण मौके पर स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। B.Ed प्रवेश परीक्षा के अभ्यर्थियों की बढ़ी परेशानी बदरीनाथ हाईवे बंद होने का असर B.Ed प्रवेश परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों पर भी पड़ा है। परीक्षा सुबह 11 बजे से आयोजित होनी है, लेकिन मार्ग अवरुद्ध होने के कारण कई अभ्यर्थियों के सामने समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की चुनौती खड़ी
हो गई है। यात्रियों और अभ्यर्थियों ने जल्द से जल्द मार्ग खोलने की मांग की है। नारायणबगड़-नलगांव के बीच पहाड़ी दरकी दूसरी ओर, नारायणबगड़ और नलगांव के बीच अचानक पहाड़ी का बड़ा हिस्सा खिसककर सड़क पर आ गिरा। भारी मलबे और विशाल बोल्डरों के सड़क पर आने से सिमली-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-109) पूरी तरह बंद हो गया। मार्ग बाधित होने के बाद हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। BRO ने शुरू किया मलबा हटाने का काम हाईवे बंद होने की सूचना मिलते ही सीमा सड़क