HomeUttarakhandउत्तराखंड: रवि टम्टा के 'Flying Vehicle' ने खींचा केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा...

उत्तराखंड: रवि टम्टा के ‘Flying Vehicle’ ने खींचा केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा का ध्यान, केंद्रीय मंत्री ने इनोवेशन की जमकर की सराहना

Date:

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा के युवा इनोवेटर रवि टम्टा इन दिनों अपने फ्लाइंग व्हीकल प्रोटोटाइप को लेकर चर्चा में हैं। अपने अनोखे तकनीकी प्रयोग से सुर्खियों में आए रवि टम्टा ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा से मुलाकात की। सर्किट हाउस में हुई इस मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री ने रवि के फ्लाइंग व्हीकल प्रोटोटाइप और अब तक किए गए परीक्षणों के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

मुलाकात के दौरान रवि टम्टा ने केंद्रीय मंत्री को अपने प्रोटोटाइप की कार्यप्रणाली और उसके परीक्षण से जुड़ी जानकारी दी। अजय टम्टा ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए फ्लाइंग व्हीकल की टेस्टिंग के लिए शुभकामनाएं दीं।

केंद्रीय मंत्री ने की इनोवेशन की सराहना

अजय टम्टा ने कहा कि रवि टम्टा का यह प्रयास देश की युवा प्रतिभा और तकनीकी क्षमता को सामने लाने वाला है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्य से निकलकर किसी युवा का तकनीक के क्षेत्र में इस तरह का प्रयोग करना उत्साहजनक है।

केंद्रीय मंत्री ने भरोसा दिलाया कि यदि प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए किसी तरह की सहायता की आवश्यकता होती है तो भारत सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

फ्लाइंग व्हीकल को लेकर देशभर में चर्चा

अल्मोड़ा निवासी रवि टम्टा ने फ्लाइंग कार यानी उड़ने वाले वाहन का एक प्रोटोटाइप तैयार किया है। रवि की ओर से इसके सफल परीक्षण का दावा भी किया गया है। उनके इस प्रयोग की चर्चा अब स्थानीय स्तर से आगे बढ़कर देशभर में हो रही है।

इसी के चलते केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने भी रवि के इस प्रोजेक्ट में रुचि दिखाई और उनसे मुलाकात कर प्रोटोटाइप के बारे में जानकारी हासिल की।

स्टार्टअप और इनोवेशन को बढ़ावा देने पर जोर

अजय टम्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्टार्टअप और इनोवेशन को बढ़ावा देने पर लगातार जोर दिया जा रहा है। ऐसे में युवाओं का नई तकनीकों पर काम करना देश के लिए सकारात्मक संकेत है।

उन्होंने कहा कि रवि टम्टा जैसे युवा यह दिखाते हैं कि देश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है कि ऐसी प्रतिभाओं को सही अवसर और प्रोत्साहन मिले।

Flying Vehicle

परिवहन के क्षेत्र में नई संभावनाएं तलाश रहे रवि

रवि टम्टा का कहना है कि उनका उद्देश्य आधुनिक तकनीक की मदद से ऐसा फ्लाइंग व्हीकल विकसित करना है, जो भविष्य में परिवहन के क्षेत्र में नई संभावनाओं का रास्ता खोल सके।

केंद्रीय मंत्री से मिली सराहना और सहयोग के भरोसे के बाद रवि के इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने की उम्मीदें और मजबूत हुई हैं। अब उनके सामने प्रोटोटाइप को और बेहतर बनाने और तकनीकी स्तर पर इसे विकसित करने की चुनौती है।

Latest stories

PM मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं से की मुलाकात, खिलाड़ियों को दी बधाई

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कॉमनवेल्थ...

नैनीताल SSP ऑफिस में हंगामा मामला, BJP का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस का पुतला फूंककर जताया विरोध

हल्द्वानी: कांग्रेस की ‘विजय शंखनाद रैली’ से पहले हल्द्वानी...