HomeUttarakhandकाशीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूल जा रहे छात्र की मौत, दो...

काशीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूल जा रहे छात्र की मौत, दो गंभीर घायल; टक्कर मारकर चालक फरार

Date:

काशीपुर: उत्तराखंड के काशीपुर में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में स्कूल जा रहे एक छात्र की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, आईटीआई थाना क्षेत्र के दभौरा टांडा निवासी तीन छात्र बाइक से लोहिया पुल स्थित अपने स्कूल जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हवलदार फार्म के पास पहुंची, तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात टैंकर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों छात्र सड़क पर दूर जा गिरे।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और तीनों घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने एक छात्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य छात्रों का इलाज जारी है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद टैंकर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि फरार टैंकर और उसके चालक की पहचान की जा सके।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी चालक की पहचान कर उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...