TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

काशीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूल जा रहे छात्र की मौत, दो गंभीर घायल; टक्कर मारकर चालक फरार

मुख्य समाचार: काशीपुर: उत्तराखंड के काशीपुर में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में स्कूल जा रहे एक छात्र की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
किच्छा (एजेंसी)। काशीपुर: उत्तराखंड के काशीपुर में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में स्कूल जा रहे एक छात्र की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार,
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
आईटीआई थाना क्षेत्र के दभौरा टांडा निवासी तीन छात्र बाइक से लोहिया पुल स्थित अपने स्कूल जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हवलदार फार्म के पास पहुंची, तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात टैंकर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों छात्र सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के
बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और तीनों घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने एक छात्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य छात्रों का इलाज जारी है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद टैंकर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस
मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि फरार टैंकर और उसके चालक की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी चालक की पहचान कर उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी चालक की पहचान कर उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
  • पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।
  • पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि फरार टैंकर और उसके चालक की पहचान की जा सके।