HomeUdhamSinghNagarरुद्रपुर में 17 वर्षीय छात्रा का शव मिलने से सनसनी, आत्महत्या या...

रुद्रपुर में 17 वर्षीय छात्रा का शव मिलने से सनसनी, आत्महत्या या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Date:

रुद्रपुर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर स्थित ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। छात्रा का शव उसके घर की छत पर फंदे से लटका मिला। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

Lakhisarai News: दानापुर सेंट्रल स्कूल की छात्रा का रेलवे ट्रैक पर मिला शव,  कल शाम से थी लापता - Danapur Central School Student Found Dead on Railway  Tracks

घर की छत पर मिला छात्रा का शव

जानकारी के अनुसार, मृतक छात्रा ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के शिवनगर वार्ड नंबर-8 की रहने वाली थी। परिजनों ने बताया कि वह शहर के एक निजी विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा थी। परिवार में माता-पिता और दो भाई हैं। बड़ा भाई एक ब्लैंकेट फैक्ट्री में कार्यरत है, जबकि पिता नौकुचियाताल में नौकरी करते हैं और रोजाना काम के सिलसिले में घर से बाहर रहते हैं।

छोटे भाई ने देखा तो मच गई चीख-पुकार

परिजनों के मुताबिक, मंगलवार देर शाम घर पर छात्रा और उसके भाई मौजूद थे। छोटा भाई काम से लौटने के बाद कपड़े बदलने के लिए छत पर गया। जैसे ही उसने छत का दरवाजा खोला, उसने बहन को फंदे से लटका देखा। यह दृश्य देखकर वह घबरा गया और शोर मचाया। आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा छात्रा को नीचे उतारकर तत्काल अस्पताल ले गए।

अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद छात्रा को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पिता को दी गई, जो उस समय नौकुचियाताल में ड्यूटी पर थे। उनके घर पहुंचने के बाद बुधवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर घटना की जानकारी दी गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की तथा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

ट्रांजिट कैंप कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। यदि जांच में कोई अन्य तथ्य सामने आते हैं तो उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल छात्रा के इस कदम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिजनों से पूछताछ के साथ-साथ अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है। घटना के बाद परिवार सदमे में है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

Latest stories

उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर घमासान, आरोप-प्रत्यारोप शुरू

देहरादून: उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR)...

लोकसभा में एंटी-पेपर लीक बिल पारित, राहुल गांधी के बयान पर सदन में हंगामा

नई दिल्ली: प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और संगठित...

विश्व बाघ दिवस पर CM धामी का बड़ा संदेश, जानिये क्या कुछ कहा

देहरादून: विश्व बाघ दिवस के अवसर पर राजधानी देहरादून...

सौरभ जोशी फिर चर्चा में! PM मोदी की पोस्ट पर किया ऐसा कमेंट, देखते ही देखते हुआ वायरल

हल्द्वानी: देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और...

रुद्रपुर गैंगरेप केस: पुलिस मुठभेड़ के बाद तीनों आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में चर्चित गैंगरेप मामले में...