विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
के एक निजी विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा थी। परिवार में माता-पिता और दो भाई हैं। बड़ा भाई एक ब्लैंकेट फैक्ट्री में कार्यरत है, जबकि पिता नौकुचियाताल में नौकरी करते हैं और रोजाना काम के सिलसिले में घर से बाहर रहते हैं। छोटे भाई ने देखा तो मच गई चीख-पुकार परिजनों के मुताबिक, मंगलवार देर शाम घर पर छात्रा और उसके भाई मौजूद थे। छोटा भाई काम से लौटने के बाद कपड़े बदलने के लिए छत पर गया। जैसे ही उसने छत का दरवाजा खोला, उसने बहन को फंदे से लटका देखा। यह दृश्य देखकर वह घबरा गया और शोर मचाया। आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर
पहुंचे तथा छात्रा को नीचे उतारकर तत्काल अस्पताल ले गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद छात्रा को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पिता को दी गई, जो उस समय नौकुचियाताल में ड्यूटी पर थे। उनके घर पहुंचने के बाद बुधवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने शुरू की जांच सूचना मिलते ही ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की तथा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा ट्रांजिट कैंप कोतवाली प्रभारी