HomeUdhamSinghNagarकिच्छा में कम्युनिटी हॉल निर्माण में देरी पर भड़के विधायक तिलक राज...

किच्छा में कम्युनिटी हॉल निर्माण में देरी पर भड़के विधायक तिलक राज बेहड़, मंडी परिषद मुख्यालय में दिया धरना

Date:

रुद्रपुर/किच्छा: करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले प्रस्तावित कम्युनिटी हॉल का निर्माण कार्य शुरू न होने पर किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ गुरुवार को मंडी परिषद मुख्यालय पहुंच गए और अधिकारियों के खिलाफ धरने पर बैठ गए। विधायक के विरोध के बाद विभागीय अधिकारियों ने तत्काल निर्माण स्थल का लेआउट तैयार कराने की प्रक्रिया शुरू कराई, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ।

May be an image of one or more people

विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि 8 जुलाई को कम्युनिटी हॉल का विधिवत भूमि पूजन किया गया था, लेकिन 15 दिन बीत जाने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार मंडी परिषद के अधिकारियों और कार्यदायी संस्था से संपर्क करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

लेआउट तक तैयार नहीं, इसलिए रुका निर्माण

विधायक ने कहा कि निर्माण स्थल का लेआउट तक तैयार नहीं किया गया, जिसके कारण पूरी परियोजना ठप पड़ी रही। उन्होंने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि जनप्रतिनिधि को विकास कार्य शुरू कराने के लिए धरने पर बैठना पड़े, तो यह प्रशासनिक व्यवस्था की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

अस्पताल निर्माण की धीमी रफ्तार पर भी जताई नाराजगी

धरने के दौरान विधायक बेहड़ ने क्षेत्र में निर्माणाधीन अस्पताल परियोजना की धीमी प्रगति पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों से विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने और समयबद्ध तरीके से परियोजनाओं को पूरा कराने की मांग की।

धरने के बाद अधिकारियों का आश्वासन

धरने के दौरान मंडी परिषद के अधिकारियों ने विधायक को भरोसा दिलाया कि कम्युनिटी हॉल के निर्माण कार्य में अब किसी प्रकार की देरी नहीं होगी। अधिकारियों द्वारा लेआउट तैयार कराने की प्रक्रिया शुरू किए जाने के बाद विधायक ने धरना समाप्त कर दिया।

विधायक बेहड़ ने कहा कि निर्माण कार्य जल्द शुरू होने से क्षेत्रवासियों को लंबे समय से प्रतीक्षित कम्युनिटी हॉल की सुविधा मिल सकेगी और स्थानीय स्तर पर सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर आधारभूत ढांचा उपलब्ध होगा।

Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...