TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

किच्छा में कम्युनिटी हॉल निर्माण में देरी पर भड़के विधायक तिलक राज बेहड़, मंडी परिषद मुख्यालय में दिया धरना

मुख्य समाचार: रुद्रपुर/किच्छा: करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले प्रस्तावित कम्युनिटी हॉल का निर्माण कार्य शुरू न होने पर किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ गुरुवार को मंडी परिषद मुख्यालय पहुंच गए और अधिकारियों के खिलाफ धरने पर बैठ गए।
विधायक के विरोध के बाद विभागीय अधिकारियों ने तत्काल निर्माण स्थल का लेआउट तैयार कराने की प्रक्रिया शुरू कराई, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर/किच्छा: करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले प्रस्तावित कम्युनिटी हॉल का निर्माण कार्य शुरू न होने पर किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ गुरुवार को मंडी परिषद मुख्यालय पहुंच गए और अधिकारियों के खिलाफ धरने पर बैठ गए। विधायक के विरोध के बाद विभागीय अधिकारियों ने तत्काल निर्माण स्थल का लेआउट तैयार कराने की प्रक्रिया शुरू कराई, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ। विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
कि 8 जुलाई को कम्युनिटी हॉल का विधिवत भूमि पूजन किया गया था, लेकिन 15 दिन बीत जाने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार मंडी परिषद के अधिकारियों और कार्यदायी संस्था से संपर्क करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लेआउट तक तैयार नहीं, इसलिए रुका निर्माण विधायक ने कहा कि निर्माण स्थल का लेआउट तक तैयार नहीं किया गया, जिसके कारण पूरी परियोजना ठप पड़ी रही। उन्होंने विभागीय कार्यप्रणाली
पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि जनप्रतिनिधि को विकास कार्य शुरू कराने के लिए धरने पर बैठना पड़े, तो यह प्रशासनिक व्यवस्था की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। अस्पताल निर्माण की धीमी रफ्तार पर भी जताई नाराजगी धरने के दौरान विधायक बेहड़ ने क्षेत्र में निर्माणाधीन अस्पताल परियोजना की धीमी प्रगति पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों से विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने और समयबद्ध तरीके से परियोजनाओं को पूरा कराने की मांग की। धरने
के बाद अधिकारियों का आश्वासन धरने के दौरान मंडी परिषद के अधिकारियों ने विधायक को भरोसा दिलाया कि कम्युनिटी हॉल के निर्माण कार्य में अब किसी प्रकार की देरी नहीं होगी। अधिकारियों द्वारा लेआउट तैयार कराने की प्रक्रिया शुरू किए जाने के बाद विधायक ने धरना समाप्त कर दिया। विधायक बेहड़ ने कहा कि निर्माण कार्य जल्द शुरू होने से क्षेत्रवासियों को लंबे समय से प्रतीक्षित कम्युनिटी हॉल की सुविधा मिल सकेगी और स्थानीय स्तर पर सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर आधारभूत ढांचा उपलब्ध होगा।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • विधायक बेहड़ ने कहा कि निर्माण कार्य जल्द शुरू होने से क्षेत्रवासियों को लंबे समय से प्रतीक्षित कम्युनिटी हॉल की सुविधा मिल सकेगी और स्थानीय स्तर पर सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर आधारभूत ढांचा उपलब्ध होगा।
  • अधिकारियों द्वारा लेआउट तैयार कराने की प्रक्रिया शुरू किए जाने के बाद विधायक ने धरना समाप्त कर दिया।
  • धरने के बाद अधिकारियों का आश्वासन धरने के दौरान मंडी परिषद के अधिकारियों ने विधायक को भरोसा दिलाया कि कम्युनिटी हॉल के निर्माण कार्य में अब किसी प्रकार की देरी नहीं होगी।