HomeUttar Pradeshलखनऊ में भीषण अग्निकांड: अलीगंज के गेमिंग जोन में लगी आग,तार से...

लखनऊ में भीषण अग्निकांड: अलीगंज के गेमिंग जोन में लगी आग,तार से लटककर कूदे लोग, 8 की मौत; कई घायल, रेस्क्यू जारी

Date:

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक अग्निकांड में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। आग तीसरी मंजिल पर स्थित एक गेमिंग जोन और सॉफ्टवेयर ऑफिस में लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।

Lucknow Gaming Zone Fire, Massive Blaze Triggers Panic

घटना के समय भवन में 30 से अधिक लोग मौजूद थे। आग फैलते ही अफरातफरी मच गई और जान बचाने के लिए कई लोग इमारत से कूदने को मजबूर हो गए। कुछ लोगों ने नीचे उतरने के लिए बिजली के तारों का सहारा लिया, जिससे कई लोग घायल हो गए।

आग की भयावहता से दहशत, देर से पहुंची दमकल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को बाहर निकलने का पर्याप्त समय नहीं मिल सका। शुरुआती आधे घंटे तक दमकल की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंच सकीं, जिससे हालात और बिगड़ गए। आग पर काबू पाने में कई घंटे लग गए और देर शाम तक इमारत से धुआं उठता रहा।

कई लोगों के फंसे होने की आशंका
प्रशासन के अनुसार, अभी भी कुछ लोगों के इमारत में फंसे होने की आशंका है। फायर ब्रिगेड और राहत दल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने और हर स्तर पर सतर्कता बरतने को कहा है।

जांच के आदेश, निर्माण नियमों पर उठे सवाल
लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि इमारत में व्यावसायिक गतिविधियों की अनुमति थी या नहीं, और आग लगने के पीछे क्या कारण रहे। साथ ही आग से हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।

इस भीषण हादसे ने एक बार फिर शहरी इमारतों में सुरक्षा मानकों और आपातकालीन व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Latest stories

कल देहरादून आएंगे उपराष्ट्रपति, 2 दिन बदले रहेंगे रूट; देखें पूरा प्लान

देहरादून: उपराष्ट्रपति के 19 और 20 अगस्त को प्रस्तावित...

हल्द्वानी: कुमाऊं संभाग की बैठक में सीएम धामी ने की शिरकत, कांग्रेस पर साधा निशाना

हल्द्वानी। चोरगलिया में आयोजित भाजपा की संगठनात्मक बैठक में...

uttarakhand: दिव्यांग छात्रों के लिए रिसर्च सेंटर की राह में अड़चन, राज्य सरकार से नहीं हो रहा समन्वय

देहरादून। उत्तराखंड में दिव्यांगजनों को बेहतर शैक्षणिक और पुनर्वास...