TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

लखनऊ में भीषण अग्निकांड: अलीगंज के गेमिंग जोन में लगी आग,तार से लटककर कूदे लोग, 8 की मौत; कई घायल, रेस्क्यू जारी

मुख्य समाचार: लखनऊ।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक अग्निकांड में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।
किच्छा (एजेंसी)। लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक अग्निकांड में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। आग तीसरी मंजिल पर स्थित एक गेमिंग जोन और सॉफ्टवेयर ऑफिस में लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। घटना के समय भवन में 30 से अधिक लोग मौजूद थे। आग फैलते ही अफरातफरी मच गई और जान बचाने के लिए कई
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
लोग इमारत से कूदने को मजबूर हो गए। कुछ लोगों ने नीचे उतरने के लिए बिजली के तारों का सहारा लिया, जिससे कई लोग घायल हो गए। आग की भयावहता से दहशत, देर से पहुंची दमकल प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को बाहर निकलने का पर्याप्त समय नहीं मिल सका। शुरुआती आधे घंटे तक दमकल की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंच सकीं, जिससे हालात और बिगड़ गए। आग पर काबू पाने में कई घंटे लग गए और देर शाम तक
इमारत से धुआं उठता रहा। कई लोगों के फंसे होने की आशंका प्रशासन के अनुसार, अभी भी कुछ लोगों के इमारत में फंसे होने की आशंका है। फायर ब्रिगेड और राहत दल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों को
बेहतर उपचार उपलब्ध कराने और हर स्तर पर सतर्कता बरतने को कहा है। जांच के आदेश, निर्माण नियमों पर उठे सवाल लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि इमारत में व्यावसायिक गतिविधियों की अनुमति थी या नहीं, और आग लगने के पीछे क्या कारण रहे। साथ ही आग से हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। इस भीषण हादसे ने एक बार फिर शहरी इमारतों में सुरक्षा मानकों और आपातकालीन व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • इस भीषण हादसे ने एक बार फिर शहरी इमारतों में सुरक्षा मानकों और आपातकालीन व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
  • साथ ही आग से हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।
  • यह पता लगाया जा रहा है कि इमारत में व्यावसायिक गतिविधियों की अनुमति थी या नहीं, और आग लगने के पीछे क्या कारण रहे।