HomeUdhamSinghNagarकिच्छा KPL नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में पहुंचे महापौर विकास शर्मा, खिलाड़ियों का...

किच्छा KPL नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में पहुंचे महापौर विकास शर्मा, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; मिनी स्टेडियम की उठी मांग

Date:

किच्छा/उधम सिंह नगर: किच्छा के इंदिरा गांधी खेल मैदान में आयोजित केपीएल टी-20 फर्स्ट नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा ने पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने आयोजकों और खेल प्रेमियों से आत्मीय मुलाकात भी की।

May be an image of one or more people, dais and text that says "料 शटीटऊस शहद शषीद జీರ్ತకರ तदउशमशिठ ऊ म सिह एकेडमी किच्छा शुभेम्हार জ্াকনকे ुधकलसेशपर त KPLI प्रथम क्रिकेट नाइट ट् वर का रोमांचम जाझ्ी एम चमवशत व शर्ते रैही मान्य हागे विजेत। 31,00 रु उपविड መኒበበ 5. रा विजेता टीमों"

महापौर विकास शर्मा ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने आयोजकों को इस शानदार आयोजन के लिए बधाई दी और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर भाजपा युवा नेता विवेक दीप सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने किच्छा में खेल सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाते हुए महापौर से अनुरोध किया कि इंदिरा गांधी खेल मैदान को मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित कराया जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खेल प्रेमियों के लिए बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है।

May be an image of one or more people and people smiling

महापौर विकास शर्मा ने भी सकारात्मक रुख दिखाते हुए आयोजकों को आमंत्रित किया कि इसी तरह के खेल आयोजनों को रुद्रपुर में भी आयोजित किया जाए, जिससे अधिक से अधिक युवाओं को खेलों से जोड़ने का अवसर मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।

Latest stories

टनकपुर हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई टैक्सी, ड्राइवर की मौत, 3 घायल

खटीमा/चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले में शनिवार सुबह एक...

क्रिकेट नाइट टूर्नामेंट में उमड़ा जनसैलाब, एसडीएम गौरव पांडे ने जड़े चौके छक्के

किच्छा। शहीद ऊधम सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी के तत्वावधान में...