TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

किच्छा KPL नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में पहुंचे महापौर विकास शर्मा, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; मिनी स्टेडियम की उठी मांग

मुख्य समाचार: किच्छा/उधम सिंह नगर: किच्छा के इंदिरा गांधी खेल मैदान में आयोजित केपीएल टी-20 फर्स्ट नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा ने पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान उन्होंने आयोजकों और खेल प्रेमियों से आत्मीय मुलाकात भी की।
किच्छा (एजेंसी)। किच्छा/उधम सिंह नगर: किच्छा के इंदिरा गांधी खेल मैदान में आयोजित केपीएल टी-20 फर्स्ट नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा ने पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने आयोजकों और खेल प्रेमियों से आत्मीय मुलाकात भी की। महापौर विकास शर्मा ने टूर्नामेंट के सफल
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने आयोजकों को इस शानदार आयोजन के लिए बधाई दी और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर भाजपा युवा नेता विवेक दीप सिंह भी
मौजूद रहे। उन्होंने किच्छा में खेल सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाते हुए महापौर से अनुरोध किया कि इंदिरा गांधी खेल मैदान को मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित कराया जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खेल प्रेमियों के लिए बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। महापौर विकास शर्मा ने भी सकारात्मक
रुख दिखाते हुए आयोजकों को आमंत्रित किया कि इसी तरह के खेल आयोजनों को रुद्रपुर में भी आयोजित किया जाए, जिससे अधिक से अधिक युवाओं को खेलों से जोड़ने का अवसर मिल सके। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।
  • महापौर विकास शर्मा ने भी सकारात्मक रुख दिखाते हुए आयोजकों को आमंत्रित किया कि इसी तरह के खेल आयोजनों को रुद्रपुर में भी आयोजित किया जाए, जिससे अधिक से अधिक युवाओं को खेलों से जोड़ने का अवसर मिल सके।
  • उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खेल प्रेमियों के लिए बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है।