HomeUttarakhandहरिद्वार: 14 साल की नाबालिग की जबरन शादी का खुलासा, गर्भवती होने...

हरिद्वार: 14 साल की नाबालिग की जबरन शादी का खुलासा, गर्भवती होने पर सामने आया मामला, पति गिरफ्तार

Date:

हरिद्वार जिले के मंगलौर क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग किशोरी की चोरी-छिपे जबरन शादी कर दी गई। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी सामने आई, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

Bagha News: Nanihal People were making a deal for the Marriage of a Minor  Girl, the Teacher saved her ann | Bagaha News: ननिहाल वाले नाबालिग लड़की की  शादी के लिए कर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में करीब 14 वर्षीय किशोरी की बिना कानूनी प्रक्रिया के शादी कराई गई थी। कुछ समय बाद किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर ससुराल पक्ष उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के दौरान डॉक्टरों ने किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि की।

अस्पताल प्रशासन द्वारा दस्तावेजों की जांच में यह सामने आया कि लड़की नाबालिग है, जिससे मामला संदिग्ध हो गया। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि किशोरी की शादी जबरन और अवैध तरीके से कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलौर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पति सहित ससुराल और मायके पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं, पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इतनी कम उम्र में शादी कब और किन परिस्थितियों में कराई गई।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आने वाले दिनों में इस मामले में और भी अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Latest stories

कल देहरादून आएंगे उपराष्ट्रपति, 2 दिन बदले रहेंगे रूट; देखें पूरा प्लान

देहरादून: उपराष्ट्रपति के 19 और 20 अगस्त को प्रस्तावित...

हल्द्वानी: कुमाऊं संभाग की बैठक में सीएम धामी ने की शिरकत, कांग्रेस पर साधा निशाना

हल्द्वानी। चोरगलिया में आयोजित भाजपा की संगठनात्मक बैठक में...

uttarakhand: दिव्यांग छात्रों के लिए रिसर्च सेंटर की राह में अड़चन, राज्य सरकार से नहीं हो रहा समन्वय

देहरादून। उत्तराखंड में दिव्यांगजनों को बेहतर शैक्षणिक और पुनर्वास...