TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

हरिद्वार: 14 साल की नाबालिग की जबरन शादी का खुलासा, गर्भवती होने पर सामने आया मामला, पति गिरफ्तार

मुख्य समाचार: हरिद्वार जिले के मंगलौर क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग किशोरी की चोरी-छिपे जबरन शादी कर दी गई।
घटना का खुलासा उस समय हुआ जब किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी सामने आई, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
किच्छा (एजेंसी)। हरिद्वार जिले के मंगलौर क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग किशोरी की चोरी-छिपे जबरन शादी कर दी गई। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी सामने आई, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में करीब 14 वर्षीय किशोरी की बिना कानूनी
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
प्रक्रिया के शादी कराई गई थी। कुछ समय बाद किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर ससुराल पक्ष उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के दौरान डॉक्टरों ने किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि की। अस्पताल प्रशासन द्वारा दस्तावेजों की जांच में यह सामने आया कि लड़की नाबालिग है, जिससे मामला संदिग्ध हो गया। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि किशोरी की
शादी जबरन और अवैध तरीके से कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलौर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पति सहित ससुराल और मायके पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं, पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है
और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इतनी कम उम्र में शादी कब और किन परिस्थितियों में कराई गई। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आने वाले दिनों में इस मामले में और भी अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • आने वाले दिनों में इस मामले में और भी अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
  • उन्होंने कहा कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
  • एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।