HomeUttarakhandदेहरादून एयरपोर्ट पर तैनात हेड कांस्टेबल की 7-8 राउंड फायरिंग के बीच...

देहरादून एयरपोर्ट पर तैनात हेड कांस्टेबल की 7-8 राउंड फायरिंग के बीच गोली लगने से मौत, मचा हड़कंप

Date:

देहरादून के डोईवाला और रानीपोखरी क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 49 वर्षीय हेड कॉन्स्टेबल की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान हेड कॉन्स्टेबल सुनील के रूप में हुई है, जो देहरादून एयरपोर्ट पर गार्ड ड्यूटी में तैनात थे।

रौतहटमा करेन्ट लागेर एकको मृत्यु| Prime Khabar

पुलिस के अनुसार, 25 मई की रात करीब 10:30 बजे थाना रानीपोखरी को सूचना मिली कि हेड कॉन्स्टेबल सुनील ने अपने आवास नागाघेर, रानीपोखरी में सरकारी कार्बाइन से खुद को गोली मार ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल हालत में उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

घायल हेड कॉन्स्टेबल को हिमालयन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक के साथ-साथ हड़कंप का माहौल है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि घटनास्थल पर 7 से 8 राउंड फायरिंग हुई, जिनमें से करीब तीन गोलियां हेड कॉन्स्टेबल को लगीं। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं और पूरे घटनाक्रम की गहन जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह को इस घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि, अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा गया है। जांच टीम परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और फॉरेंसिक समेत अन्य तकनीकी साक्ष्यों का भी विश्लेषण किया जा रहा है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके।

Latest stories

विजिलेंस का बड़ा एक्शन: 45 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पुलिस कॉन्स्टेबल गिरफ्तार

हल्द्वानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस विभाग ने बड़ी...