TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

देहरादून एयरपोर्ट पर तैनात हेड कांस्टेबल की 7-8 राउंड फायरिंग के बीच गोली लगने से मौत, मचा हड़कंप

मुख्य समाचार: देहरादून के डोईवाला और रानीपोखरी क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 49 वर्षीय हेड कॉन्स्टेबल की गोली लगने से मौत हो गई।
मृतक की पहचान हेड कॉन्स्टेबल सुनील के रूप में हुई है, जो देहरादून एयरपोर्ट पर गार्ड ड्यूटी में तैनात थे।
किच्छा (एजेंसी)। देहरादून के डोईवाला और रानीपोखरी क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 49 वर्षीय हेड कॉन्स्टेबल की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान हेड कॉन्स्टेबल सुनील के रूप में हुई है, जो देहरादून एयरपोर्ट पर गार्ड ड्यूटी में तैनात थे। पुलिस के अनुसार, 25 मई की रात करीब 10:30 बजे
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
थाना रानीपोखरी को सूचना मिली कि हेड कॉन्स्टेबल सुनील ने अपने आवास नागाघेर, रानीपोखरी में सरकारी कार्बाइन से खुद को गोली मार ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल हालत में उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घायल हेड कॉन्स्टेबल को हिमालयन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना
के बाद पुलिस विभाग में शोक के साथ-साथ हड़कंप का माहौल है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि घटनास्थल पर 7 से 8 राउंड फायरिंग हुई, जिनमें से करीब तीन गोलियां हेड कॉन्स्टेबल को लगीं। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं और पूरे घटनाक्रम की गहन जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया
पारिवारिक कलह को इस घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि, अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा गया है। जांच टीम परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और फॉरेंसिक समेत अन्य तकनीकी साक्ष्यों का भी विश्लेषण किया जा रहा है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और फॉरेंसिक समेत अन्य तकनीकी साक्ष्यों का भी विश्लेषण किया जा रहा है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके।
  • जांच टीम परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
  • हालांकि, अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा गया है।