HomeUttarakhandउत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, 91 वर्ष की...

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, 91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Date:

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति और भारतीय सेना के प्रतिष्ठित चेहरों में शामिल पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और देहरादून स्थित मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन की खबर से पूरे राज्य में शोक की लहर फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, भुवन चंद्र खंडूरी पिछले करीब एक महीने से अस्पताल में उपचाराधीन थे और हृदय संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। डॉक्टरों की निगरानी में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी बेटी और उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने उनके निधन की पुष्टि की। उनका पार्थिव शरीर देहरादून के बसंत विहार स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

सेना से राजनीति तक उल्लेखनीय सफर
मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी ने भारतीय सेना में लंबी सेवा के बाद राजनीति में प्रवेश किया और लगभग तीन दशकों तक सक्रिय रहे। वे उत्तराखंड के दो बार मुख्यमंत्री रहे और केंद्र सरकार में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। उनके कार्यकाल में देश की महत्वाकांक्षी ‘स्वर्णिम चतुर्भुज’ परियोजना को गति मिली।

सादगी और ईमानदारी के लिए जाने जाते थे खंडूरी
भुवन चंद्र खंडूरी को उनकी सादगी, साफ-सुथरी छवि और अनुशासित कार्यशैली के लिए जाना जाता था। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में सुशासन, पारदर्शिता और विकास को प्राथमिकता दी, जिसके चलते वे जनता के बीच एक विश्वसनीय नेता के रूप में स्थापित हुए।

मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खंडूरी जी ने सेना से लेकर सार्वजनिक जीवन तक राष्ट्रसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका निधन न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Latest stories

ऊधमसिंह नगर: रेस्टोरेंट में घुसा रॉकेट, तीन हटों में लगी आग, मकान भी आया चपेट में

काशीपुर: दिवाली की रात काशीपुर क्षेत्र में आतिशबाजी के...

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...