HomeUdhamSinghNagarभाजपा नेत्री मीना शर्मा ने चलाया स्वच्छता अभियान, डोर-टू-डोर डस्टबिन वितरण कर...

भाजपा नेत्री मीना शर्मा ने चलाया स्वच्छता अभियान, डोर-टू-डोर डस्टबिन वितरण कर शहरवासियों से सहयोग की अपील

Date:

शहर: पूर्व पालिका अध्यक्ष एवं भाजपा नेत्री श्रीमती मीना शर्मा ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम के प्रयासों में जनसहभागिता की अपील की है। वह सिविल लाइन और डॉक्टर कॉलोनी क्षेत्र में आयोजित डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के तहत डस्टबिन वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।

May be an image of text

इस दौरान श्रीमती मीना शर्मा ने नगर निगम अधिकारियों के साथ मिलकर दर्जनों घरों में डस्टबिन वितरित किए और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह कूड़ा निर्धारित स्थान यानी कूड़ेदान में ही डाले।

May be an image of text

उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए जनसहयोग बेहद आवश्यक है। यदि सभी लोग मिलकर प्रयास करें, तो शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है।

May be an image of text

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासी भी मौजूद रहे और उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए स्वच्छता अभियान में सहयोग का भरोसा दिलाया।

Latest stories

एंटी-पेपर लीक: राष्ट्रपति मुर्मू ने एंटी-पेपर लीक संशोधन बिल को दी मंजूरी

नई दिल्ली: देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक...

कावंड यात्रा के रूट पर उत्तराखंड-UP में प्रतिबंधित रहेंगे बड़े वाहन

काशीपुर: कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश...

देहरादून में सरकारी शिक्षिका की संदिग्ध मौत, सचिवालय में तैनात पति समेत 3 पर हत्या का केस

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के डोईवाला थाना क्षेत्र...

उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर घमासान, आरोप-प्रत्यारोप शुरू

देहरादून: उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR)...