TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

भाजपा नेत्री मीना शर्मा ने चलाया स्वच्छता अभियान, डोर-टू-डोर डस्टबिन वितरण कर शहरवासियों से सहयोग की अपील

मुख्य समाचार: शहर: पूर्व पालिका अध्यक्ष एवं भाजपा नेत्री श्रीमती मीना शर्मा ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम के प्रयासों में जनसहभागिता की अपील की है।
वह सिविल लाइन और डॉक्टर कॉलोनी क्षेत्र में आयोजित डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के तहत डस्टबिन वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।
किच्छा (एजेंसी)। शहर: पूर्व पालिका अध्यक्ष एवं भाजपा नेत्री श्रीमती मीना शर्मा ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम के प्रयासों में जनसहभागिता की अपील की है। वह सिविल लाइन और डॉक्टर कॉलोनी क्षेत्र
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
में आयोजित डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के तहत डस्टबिन वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान श्रीमती मीना शर्मा ने नगर निगम अधिकारियों के साथ मिलकर दर्जनों घरों में डस्टबिन वितरित किए और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
उन्होंने कहा कि शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह कूड़ा निर्धारित स्थान यानी कूड़ेदान में ही डाले। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को सफल बनाने
के लिए जनसहयोग बेहद आवश्यक है। यदि सभी लोग मिलकर प्रयास करें, तो शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासी भी मौजूद रहे और उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए स्वच्छता अभियान में सहयोग का भरोसा दिलाया।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासी भी मौजूद रहे और उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए स्वच्छता अभियान में सहयोग का भरोसा दिलाया।
  • यदि सभी लोग मिलकर प्रयास करें, तो शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है।
  • उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए जनसहयोग बेहद आवश्यक है।